Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: एमपी के जबलपुर में दर्दनाक घटना, मां-बेटी की मौत; पति पर दूसरी महिला से संबंध के आरोप

MP News: एमपी के जबलपुर में दर्दनाक घटना, मां-बेटी की मौत; पति पर दूसरी महिला से संबंध के आरोप

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोहलपुर थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर में 40 वर्षीय महिला अंजना कुशवाहा ने अपनी मासूम बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, महिला के मायके पक्ष ने उसके पति मनीष कुशवाहा पर मानसिक प्रताड़ना और दूसरी महिला से संबंध होने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, अंजना कुशवाहा ने वर्ष 2013 में मनीष कुशवाहा के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद उनके रिश्तों में तनाव आने लगा। मायके पक्ष का आरोप है कि मनीष के किसी अन्य महिला से संबंध बन गए थे। इसके बाद वह अंजना के साथ आए दिन विवाद करने लगा और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा।

पति पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप

परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद और पति की कथित प्रताड़ना के चलते अंजना लंबे समय से परेशान थी। आरोप है कि दूसरी महिला से संबंधों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे के अनुसार, मामले में परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में DJ विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी नीरज गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में थाना ढांड क्षेत्र के गांव पबनावा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज निवासी पबनावा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Haryana News: रोहतक में खूनी गैंगवार, मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग; चार युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या

Rohtak Gangwar: हरियाणा के रोहतक में देर रात खूनी गैंगवार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित मिलन ढाबे पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार युवकों की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast