Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के कैथल में DJ विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी नीरज गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में DJ विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी नीरज गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में थाना ढांड क्षेत्र के गांव पबनावा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज निवासी पबनावा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि गांव पबनावा निवासी लवीश की शिकायत के अनुसार दिनांक 23 नवंबर 2026 को उनके परिवार में शादी समारोह था। रात करीब 10 बजे शादी में डीजे पर नाचते समय उसके बड़े भाई तनिष का पैर गांव के ही नीरज के पैर पर लग गया। इसी बात को लेकर नीरज व उसके साथियों ने तनिष के साथ कहासुनी और झगड़ा शुरू कर दिया। शादी में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता और उसका भाई तनिष घर जाने के लिए निकले। रास्ते में सुनारों वाले चौक के नजदीक आरोपियों ने तनिष को घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नीरज ने चाकू से तनिष पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण तनिष की मृत्यु हो गई। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया।

 मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया की डीजे पर पैर लगने से उनका कहा सुनी और विवाद हुआ था। अन्य आरोपियों की वारदात में संलिप्ता बारे पूछताछ की जा रही है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों को KCC देने में लापरवाही पर बैंकों की तय होगी जवाबदेही, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बैंकों को निर्देश दिया है कि राज्य के प्रत्येक पात्र किसान को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासतौर पर लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर KCC और फसल ऋण उपलब्ध कराया जाए। किसानों को ऋण देने में लापरवाही बरतने वाले बैंकों और उनकी शाखाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ

Haryana News: रोहतक में खूनी गैंगवार, मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग; चार युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या

Rohtak Gangwar: हरियाणा के रोहतक में देर रात खूनी गैंगवार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित मिलन ढाबे पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार युवकों की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast