
AJAB-GAJAB: हाल ही में आसमान से कीडों की बारिश की वीडिया जमकर वायरल हो रही थी। यह वीडिया चीन की राजधानी बीजिंग की बताई जा रही थी। वीडियो में "कीड़ों की बारिश" का दावा किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो असामान्य "कीड़ों की वर्षा" के कारण उन्हें छाते लाने पड़ते हैं। वहीं यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले अलग-अलग देशों में अजीबों-गरीब घटनाएं सामने आ चुकी है तो चलिए आज हम आपको उन घटनाओं के बारे में बताते है।
पानी की जगह खून की हुई थी बारिश
सबसे पहले बात करते है कोलंबिया की। कोलंबिया के सिएरा में खून की बारिश से हड़कंप मच गया था। कोई इसे तेजाब की बारिश कह रहा था तो कोई खून की पर जांच के बाद भी साइंटिस्ट्स किसी सटीक नतीजे पर नहीं पहुंच सके। वहीं 2007में अर्जेंटीना में लोग तक हैरान रह गए जब आसमान से हजारों की संख्या में मकड़ियां बरस रही थीं। साइंटिस्ट्स ने ये तो बता दिया कि ये किसी चक्रवात की वजह से था पर ये सिद्ध नहीं कर पाए कि आखिर इतनी तादाद में मकड़ियां आई कहां से?
अचानक आसमान से मछली की हुई बारिश
इसके अलावा 2004में ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में आसमान से मछलियों की बारिश की घटना सामने आई थी। साइंटिस्ट्स ने इसे एक भयानक समुद्री तूफान का परिणाम बताया था, जिसकी वजह से समुद्री मछलियां बवंडर के साथ आसमान में उड़ गईं और एक शहर पर बरस पड़ी थी। वहीं मार्च 2010में इंग्लैंड के लोग तब दंग रह गए थे जब आसमान से सैंकड़ों-हजारों की तादाद में मृत पक्षियों की बारिश होने लगी थी। साइंटिस्ट्स कभी इस घटना की असल वजह नहीं जान सके।
नोटों की बारिश ने सभी को चौंकाया
सन् 2007में जर्मनी में हुई नोटों की बारिश काफी चर्चा में रही। यहां एक कार ड्राइवर ने आसमान से बरसते नोट देखे और उन्हें बीनना शुरू कर दिया था। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सारे नोटों की जब्ती कर ली। नोट कहां से गिर रहे थे, इसके बारे में कोई खुलासा न हो सका।
Leave a comment