
नई दिल्ली: पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमय जगहें है,जिनके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसी कड़ी मे आज हम पृथ्वी के उन रहस्यमय स्थानों के बारे मे जानेंगे, जो अपने भीतर कई राजों को समेट रखे है। हमारी सुंदर पृथ्वी पर ऐसे कई खूबसूरत स्थान है, जहां पर बड़ी मात्रा में लोग लुत्फ उठाने के लिए जाते है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी रहस्यमय जगें भी है,जहां पर लोग भूल कर भी जाने की हिम्मत नहीं करते है। ये स्थान इतने डरावने और खतरनाक है कि यहां पर पल भर में किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारें में बताने वाले है, जो लोगों के लिए रहस्य का विष्य बनी हुई है।
डानाकिल डिप्रेशन
इस स्थान को पृथ्वी के नरक का द्वारा भी कहा जाता है। ये जगह कई रहस्यों को अपने भीतर समेट रखी है। डानाकिल डिप्रेशन पृथ्वी के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। ये उत्तरी इथियोपिया नामक देश मे स्थित है। इस जगह पर ज्वालामुखी की कई सघन क्रियाएं होती है। ये जगह इतनी गर्म है कि इसके नजदीक जाना काफी खरनाक साबित हो सकता है।
डरावनी गुड़ियों का आइलेंड
ये रहस्यमय जगह मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच 'ला इस्ला डे ला म्यूनेकस' पर स्थित है। यहां आपको कई डरावनी गुड़ियां पेड़ों पर लटकी हुई दिखेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है की दर्जनों की तादाद में यहां की गुड़ियां एक दूसरे से कानाफूसी करती हैं। वे आंखें घुमाती हैं और एक दूसरे से इशारों में बात करती हैं। ये जगह काफी खतरनाक है। अक्सर यहां पर घूमने के लिए लोगों को टूर गाइड ले जाने की सलाह दी जाती है। उन्हें अकेले इस जगह पर घूमने नहीं दिया जाता है।
गीजा के पिरामिड
इजिप्ट में स्थित गीजा के पिरामिड आज भी एक रहस्य का विषय बने हुए है। इनकी अध्दुत कलाकृति और इतने विशाल ढांचे के कारण वैज्ञानिक आज भी इस बात को जान नहीं पाए है कि आज से लगभग हजारो साल पहले इसे लोगों ने कैसे बनाया था? गीजा के पिरामिड के भीतर कई ऐसे राज दफन है,जिनके बारे में वैज्ञानिकों को आज भी कुछ नहीं पता है।
Leave a comment