दुनिया की ऐसी जगहें जहां जाने के बाद कांप जाती है लोगों की रूह, जानें कैसे

दुनिया की ऐसी जगहें जहां जाने के बाद कांप जाती है लोगों की रूह, जानें कैसे

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी कई जगहें है, जो डरावनी होने के वजह से काफी मशहूर है। अगर इन जगहों पर जाने की बात हो, तो हर कोई डरने लगता है। वहीं कई जगह ऐसी भी है, जहां लोग दिन के समय में तो चले जाते है लेकिन शाम होने के बाद कोई नहीं जाता है। डरावनी जगहों को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह की धारणाएं भी उत्पन्न होती है। लेकिन हर डरावनी जगह के पीछे एक कहानी जरूर छिपी होती है। आज हम आपको दुनिया के 5 डरावनी जगहों के बारे में बताएंगे।

कनाडा का द बांफ स्प्रिंग होटल

बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कनाडा के द बांफ स्प्रिंग होटल का आता है। जहां एक तरफ इस होटल को भूतिया किस्सों और रहस्यमय घटनाओं का एक बड़ा घर माना जाता है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि 873 कमरे वाले इस होटल में एक पुरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। लोग ये भी बताते है कि स होटल में एक आदमी लोगों के कमरे की घंटी बजाता है और फिर गायब हो जाता है। वैसे यह भूतिया होटल देखने में काफी खूबसूरत है।

कोलकाता का राइटर्स बिल्डिंग

कोलकाता स्थित इस पुरानी बिल्डिंग में प्रशासनिक कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन शाम होने के बाद इस बिल्डिंग में कोई नहीं ठहरता है। इतना ही नहीं इस बिल्डिंग के कई कमरे आज भी खाली पड़े हैं।

पोलैंड का क्रूक्ड फॉरेस्ट

क्रूक्ड फॉरेस्ट लगभग 90 डिग्री पर झुका हुआ प्रतीत होता है। लकड़ियों के असामान्य दिखने के वजह से यह जंगल हमेशा चर्चा में रहता है। कई लोग इस जंगल को भूतिया मानते हैं।

Leave a comment