
नई दिल्ली: धरती के लगभग 31 फीसदी हिस्से को जंगल कवर करते है। जहां एक तरफ इंसान के अस्तित्व के लिए पेड़ बहुत जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते है, बल्कि वातावरण को अनुकूल भी बनाए रखते है। इसके अलावा जहां कई फूल को दवाईओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे भी फूल है जो पलक झपकते ही आपकी जान ले सकता है। ये देखने में खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं, लेकिन उनकी यही सुंदरता एक छलावा होती है। इसलिए आज हम आपकों ऐसे कुछ फूल के बारे में बताने वाले है, जो बेहद जहरीला होता है।
बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम क्रेन फ्लावर का आता है। जो बहुत ही जयादा जहरीला माना जाता है। यहLos Angeles का ऑफ़िशियल फ्लावर है। ये फूल साउथ अफ्रीका में पाया जाता है। इसका उपयोग पार्टीज़ और समारोहों में सजावट के लिए किया जाता है। वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम फ्लाइंग डक ऑर्चिड का आता है, जो देखने में बुल्कुल डक यानी की बत्तख जैसा लगता है। यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी और दक्षिणी जंगलों में पया जाता है। इस फूल के केवल छूने से आपकी मौत हो सकती है। यह फूल बहुत छोटा होता है और इसकी लंबाई केवल इसकी 50 सेंटीमीटर ही होती है।
वहीं इस लिस्ट में तीसरा नाम एंजेल ट्रम्पेट का शामिल है। यह नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, और एशिया के कई देशों में होता है। भले ही इस पौधे का नाम एंजेल हो, लेकिन किसी भी नजरिए से इसमें कोई दैवीय गुण नहीं है। तुरही की तरह इसका आकार है इसके कारण इसके नाम में ट्रम्पेट जुड़ा है। इसका फूल देखने में खूबसूरत है, लेकिन बहुत ही खतरनाक है। एंजेल ट्रम्पेट में Scopolamine होता है। इसके कारण बहुत जल्द मतिभ्रम होता है। इसके सत्व से बने पाउडर का उपयोग कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता रहा है। कई गैंग लूटपाट को अंजाम देने के लिए इसका उपयोग करते है।
Leave a comment