Search KhabarFast

Press ESC to close

सियासी पारी शुरू करने के लिए मोहम्मद शमी तैयार! भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

सियासी पारी शुरू करने के लिए मोहम्मद शमी तैयार! भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

Mohammad Shami Meets Nitin Nabin:भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। रविवार को हुई इस मुलाकात के दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद शमी के राजनीति में आने और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री को लेकर पहले भी चर्चाएं हो चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद भी उनके राजनीति में आने और अमरोहा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई गई थीं।

मोहम्मद शमी की नितिन नवीन से मुलाकात  

अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद एक बार फिर इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। शमी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनकी मुलाकात को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच यह स्पष्ट करना जरूरी है कि शमी की राजनीतिक भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

टेस्ट क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

मोहम्मद शमी के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने 6 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। दिलचस्प बात यह है कि 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। इस तरह 13 साल के टेस्ट करियर के बाद उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से विदाई ली। शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 229 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, उन्होंने अभी वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।
 

Also read: देरी हुई तो कर्मचारियों की लॉटरी! 2028 में लागू हुआ 8वां वेतन आयोग तो मिलेगा बंपर एरियर, जानिए पूरा गणित

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चेन्नई में राहुल-स्टालिन की गर्मजोशी! गले मिलकर किया स्वागत, क्या डिलिमिटेशन पर बनेगी बात ?

Rahul Gandhi MK Stalin Meeting: डिलिमिटेशन को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच चेन्नई से आई तस्वीर ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, चेन्नई में आज कांग्रेस के बड़े नेताओं और INDIA गठबंधन के अन्य दलों ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से अहम मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी और एमके स्टालिन गले मिले और हाथ भी मिलाया। दोनों नेताओं की इस गर्मजोशी भरी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।बता दें कि कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता स्टालिन के घर पहुंचे।

PF निकालना हुआ अब UPI जितना आसान! EPFO देगा बैंक जैसी सुविधा, खाते से निकाल सकेंगे ₹25,000

EPFO UPI PF Withdrawal: EPFO से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। EPFO अपने मेंबर्स को जल्द ही बैंक जैसी सुविधाएं देने की तैयारी में है। इसमें बैंक की तरह ही ब्याज का भुगतान तुरंत किया जाएगा। साथ ही खाते में UPI, डेबिट कार्ड से पैसा जमा करने और निकालने की भी सुविधा मिलेगी।EPFO चीफ और सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति ने बताया कि UPI के जरिए पैसा निकालने की सुविधा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast