Search KhabarFast

Press ESC to close

चेन्नई में राहुल-स्टालिन की गर्मजोशी! गले मिलकर किया स्वागत, क्या डिलिमिटेशन पर बनेगी बात ?

चेन्नई में राहुल-स्टालिन की गर्मजोशी! गले मिलकर किया स्वागत, क्या डिलिमिटेशन पर बनेगी बात ?

Rahul Gandhi MK Stalin Meeting: डिलिमिटेशन को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच चेन्नई से आई तस्वीर ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, चेन्नई में आज कांग्रेस के बड़े नेताओं और INDIA गठबंधन के अन्य दलों ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से अहम मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी और एमके स्टालिन गले मिले और हाथ भी मिलाया। दोनों नेताओं की इस गर्मजोशी भरी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।बता दें कि कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता स्टालिन के घर पहुंचे। बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक में मुख्य तौर पर केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल यानी लोकसभा सीटों के नए बंटवारे पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

बैठक का मकसद क्या था?

कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता चाहते हैं कि डीएमके अपना रुख बदले। फिलहाल डीएमके केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव का समर्थन करने की बात कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि अगर सीटों का नया बंटवारा मौजूदा आबादी के आधार पर हुआ, तो दक्षिण भारत के राज्यों की लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी। इससे इन राज्यों की राजनीतिक ताकत घट जाएगी।यहां बता दें कि स्टालिन और डीएमके लंबे समय से यह बात कह रहे हैं कि आबादी के आधार पर सीटें बांटने से उन राज्यों को नुकसान होगा जिन्होंने परिवार नियोजन में अच्छा काम किया है। तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्य इसी को लेकर टेंशन में हैं। यही वजह है कि कांग्रेस चाहती है डीएमके डिलिमिटेशन को सपोर्ट न करे और अपने फैसले पर फिर से विचार करे।

Also read: PF निकालना हुआ अब UPI जितना आसान! EPFO देगा बैंक जैसी सुविधा, खाते से निकाल सकेंगे ₹25,000

बैठक में क्या हुआ?

बता दें कि INDIA गठबंधन के नजरिये से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। अगर इस बैठक के बाद डीएमके अपना रुख बदल देती है और कांग्रेस के साथ मिलकर परिसीमन बिल का विरोध करती है, तो केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ेगा। दूसरी तरफ अगर स्टालिन अपने फैसले पर अड़े रहे, तो गठबंधन में दरार पड़ने की संभावना भी बन सकती है। हालांकि अभी तक बैठक में क्या हुआ और डीएमके ने क्या फैसला लिया है, इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि डीएमके क्या फैसला लेती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF निकालना हुआ अब UPI जितना आसान! EPFO देगा बैंक जैसी सुविधा, खाते से निकाल सकेंगे ₹25,000

EPFO UPI PF Withdrawal: EPFO से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। EPFO अपने मेंबर्स को जल्द ही बैंक जैसी सुविधाएं देने की तैयारी में है। इसमें बैंक की तरह ही ब्याज का भुगतान तुरंत किया जाएगा। साथ ही खाते में UPI, डेबिट कार्ड से पैसा जमा करने और निकालने की भी सुविधा मिलेगी।EPFO चीफ और सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति ने बताया कि UPI के जरिए पैसा निकालने की सुविधा

Tripura News: BSF जवानों पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा अवैध कब्जे हटाए; मकान-दुकानें ध्वस्त

Tripura News:त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में बीएसएफ, सरकारी और वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। प्रशासन अब तक सोनामुरा और विशालगढ़

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast