Search KhabarFast

Press ESC to close

बांग्लादेश की आतंरिक राजनीति से परेशान मोहम्मद यूनुस! जल्द देंगे इस्तीफा

बांग्लादेश की आतंरिक राजनीति से परेशान मोहम्मद यूनुस! जल्द देंगे इस्तीफा

Mohammad Yunus Will Resign: बांग्लादेश की आतंरिक राजनीति में पिछले एक साल से काफी उथलपुथल देखने को मिली है। शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद बांग्लादेश की कमान मोहम्मद यूनुस के हाथों में आई थी। लेकिन अब वो भी सत्ता में अधिक दिनों तक बने नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने भी इस्तीफा देने की बात कही है। दरअसल, बांग्लादेश में उत्पन्न हुई राजनीतिक अस्थिरता को यूनुस संभालने में विफल नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि देश की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर उनका राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर काम करना मुश्किल होता जा रहा है। गौरतलब है कि जिन छात्र नेताओं के द्वारा शुरु किए गए आंदोलन के कारण शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा, वही अब मो. यूनुस के खिलाफ नजर आ रहे हैं।

क्यों इस्तीफे की सोच रहे हैं मुहम्मद यूनुस?

बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के लिए प्रभावी ढंग से काम करना लगातार मुश्किल होता चला जा रहा है। राजनीतिक दलों में आम सहमति नहीं बन पा रही है। कथित तौर पर राजनीतिक गतिरोध को लेकर बढ़ती निराशा के कारण ही यूनुस इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं। हालांकि, हाल के दिनों में मुहम्मद यूनुस और बांग्लादेश की सेना के प्रमुख के बीच भी तकरार की खबरें आई हैं। ऐसे में यूनुस का इस्तीफा एक बड़ा कदम हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें