
Malaysian Airlines: दुनिया भर का सफर करने के लिए लोग अपनी अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करते हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग अपनी यात्रा को मंगलमय बनाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करते हैं। हवाई जहाज से सफर करने के कई फायदे होते हैं चीन में सबसे पहला फायदा है समय की बचत होना। लेकिन क्या हो अगर जिस विमान में आप बैठे हो वह अचानक लापता हो जाए? ऐला ही कुछ हुआ है मलेशियाई एयरलाइंस का एक विमान (MH370) के साथ, जो अचानक आसमान से लापता हो गया।
बता दें कि 8 मार्च 2014 को इस विमान ने कुआलांम्पुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी। इस विमान में क्रू मेंबर सहित 239 यात्री सवार थे। मगर अभी तक किसी को पता नहीं कि इस विमान को जमीन खा गई या आसमान निगल गया! वहीं वैज्ञानिक भी आज तक इस गुत्थी को सुलझाने में असंमरथ रहे है। इसके अलावा कहा जाता है कि फ्लाइट हाई स्पीड में थी और जब विमान हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब MH370 का लैंडिंग गियर नीचे था। सबूत में यह भी कहा गया था कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने में विमान के दोनों पायलटों का संयुक्त प्रयास था। र्घटना के बाद विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। दो साल पहले अगस्त में खोजकर्ताओं को दक्षिण अफ्रीका से प्लेन के विंग का एक टुकड़ा मिला था। इसके बाद से नए सिरे से खोज की मांग उठने लगी थी।
विमान लापता होने को लेकर कई दावे और आरोप
वहीं इस विमान के लापता होने के बाद कई दावे किए गए। विमान के गायब होने के एक साल बाद यह दावा किया गया कि रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की शुरूआत के लिए इस विमान को हाइजैक किया होगा। इसके अलावा एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विमान पर सवार रूसी नागरिकों ने विमान को हाईजैक कर लिया होगा।
Leave a comment