पानी की समस्या से परेशान था गांव, फिर शख्स ने किया कुछ ऐसा, देश के लिए बन गया मिसाल

पानी की समस्या से परेशान था गांव, फिर शख्स ने किया कुछ ऐसा, देश के लिए बन गया मिसाल

Digging well of 40 feet itself: सोशल मीडिया पर अक्सर किसी-न-किसी शख्स की चर्चा होती रहती है। आप लोगों को बिहार के दशरथ मांझी का किस्सा को याद होगा जिन्होंने पथरीले पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया। ऐसे में एक और दशरथ मांझी की चर्चा हो रही है। जिन्होंने अकेले 40 फीट का कुंआ खोद डाला। क्या है गुजरात के दशरथ मांझी की कहानी। चलिए आपको बताते है।

गुजरात के दशरथ की वायरल कहानी

गुजरात के दशरथ मांझी की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के रहने वाले इस शख्स का नाम कुशल भील है जिनकी तुलना दशरथ मांझी से की जा रही है। कुशल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। कुशल भील के अनुसार, उनके गांव में पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। गांव वालों ने सरकार से भी काफी मदद कांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसके बाद कुशल ने इलाके की समस्या को खत्म करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और उन्होंने खुद 40फीट गहरा कुआं खोदकर दूसरों के लिए मिसाल साबित किया है।

खुद 40 फीट का खोद दिया कुंआ

कुशल छोटा उदयपुर जिले के कदौली-मोहली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पथरीली जमीन को खोदकर  कुआं बना डाला है। कुशल ने बताया कि वह मानसून की बारिश शुरू होने तक कुआं खोदते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बारिश में कुआं ताजे पानी से भर जाएगा और गांव में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। गुजरात के इस इलाके में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Leave a comment