धर्म की दीवार तोड़ मेहनाज बनी मीनाक्षी , सनतान में महिलाओं को मिल रहे सम्मान से हुई प्रभावित, पति करता था प्रताड़ित

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक मुस्लिम महिला ने शांति की प्राप्ती के लिए धर्म परिवर्तन करने का रास्ता चुना है। महिला ने अपने दो बच्चों के साथ हिन्दू धर्म अपना लिया है। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने हिन्दू धर्म में आने का फैसला किया। जिसके बाद महिला ने अपना नाम मेहनाज से मीनाक्षी कर लिया। उसने अपने दोनों बच्चों का नाम भी लव और कुश रखा है। कहा जा रहा है कि सनातन में महिला के प्रति सम्मान से प्रभावित होकर मुसलिम महिला ने हिन्दू अपनाने का निर्णय लिया।
वैदिक मंत्रोचार के बाद अपनाया हिम्दू धर्म
बुधवार यानी 4 सितंबर को करीब डेढ़ घंटे के मंत्रोचार के बाद सभी का नामकरण किया गया। इस दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ महिला और उसके दोनों बेटों को दूध, शहद, गंगाजल , गौमूत्र और गोबर से स्नान करवाया गया। दोनों पुत्रों को मां के साथ विधिपूर्वक आरती कर सनातन धर्म अपनाया गया।
बताया जा रहा है कि 15 साल पहले मेहनाज की निकाह धनमार के इरफान से हुआ था। मेहनाज के पिता किसान है। शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक था लेकिन इसके बाद पति के साथ सास - ससुर के व्यवहार में बदलाव आया। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगे। इस बारे में मेहनाज ने अपने पिता को बताया तो उन्होंने कहा यह तुम्हारा पारिवारिक मामला है।
कानूनी प्रक्रियाए पूरी करने के बाद अपनाया हिन्दू धर्म
हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी चैतन्य सिंह राजपूत ने कहा कि तीन महीने पहले मेहनाज ने घर वापसी के लिए संपर्क किया था। जिसके बाद कानूनी प्रक्रियाएं करने के बाद गायत्री परिवार मंदिर में मेहनाज और उसके दोनों बेटों की घर वापसी करवाई गई। घर वापसी कर मीनाक्षी औऱ उसके दोनों बेटे लव और कुश खुश हैं। राजपूत ने कहा कि अब तक 40 महिलाओें और 5 पुरुष ने हिन्दू धर्म अपनाया है। वो सभी लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
Leave a comment