Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हरियाणा-पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हरियाणा-पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मार्च के महीने में मई जैसी पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 16 मार्च से लेकर 19 मार्च तक हरियाणा, पंजाब समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के साथ आस-पास के इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास होगा। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 16 से लेकर 19 मार्च तक राज्य में गरज, बिजली और 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं इन दिनों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया। साथ ही 19 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक 16 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्राइवेट स्कूलों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता ने दी निरीक्षण की चेतावनी

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते खर्च को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब किसी भी स्कूल में कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है।

थर-थर कांप जाएगा पाकिस्तान...अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO तैयार, सरकार की मंजूरी का इंतजार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने अग्नि-6 बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला पूरी तरह सरकार पर निर्भर है।

हवाई किराया मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी और उतार-चढ़ाव के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार अब तक अपना हलफनामा दाखिल नहीं कर पाई है, जबकि उसे पहले ही कई बार समय दिया जा चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast