अपने दम पर यूपी में सरकार बनाएगी बसपा, मायावती ने भरी हुंकार

अपने दम पर यूपी में सरकार बनाएगी बसपा, मायावती ने भरी हुंकार

UP Assembly polls: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। लखनऊ में इस अवसर पर बसपा के राज्य मुख्यालय पर मीडिया को भी संबोधित किया। मायावती ने ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन भी किया। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने जन्मदिन पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की बात दोहराई। मायावती ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा की बहुजन समाज के लोग किसी के बहकावे में ना आएं। बसपा विधानसभा सहित किसी भी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रही है।
 
ब्राह्मणों को पार्टी के साथ जोड़ने पर विशेष जोर
 
बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मणों को पार्टी के साथ जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा और अन्य दलों के ब्राह्मण विधायकों ने बैठक कर अपने अपमान को लेकर चिंता जताई थी, बसपा ने अपनी सरकार में ब्राह्मणों को पूरा सम्मान और हिस्सेदारी दी थी। अगली बार सरकार बनने पर भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने अन्य सभी वर्गों का भी आने वाले चुनाव में बसपा को समर्थन मिलने की उम्मीद जताई। पूर्व की सपा सरकार में अराजकता और गुंडाराज का मुद्दा भी उठाया। 
 
 
सपा पर जमकर बरसी मायावती 
 
मायावती ने सपा पर निशाशा साधते हुए कह कि "समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान, गुंडों, माफियाओं और अपराधियों का राज था।  दलितों का सबसे ज़्यादा शोषण हुआ. 2 जून, 1995 को लखनऊ गेस्ट हाउस में BSP ने SP के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद, हजारों सपाई गुंडों ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करके मुझे जान से मारने की कोशिश की।  यह बात किसी से छिपी नहीं है. उनके शासन में, सिर्फ उनके अपने समुदाय को फायदा होता है, और मुसलमानों का भी शोषण होता है।  उनके तथाकथित PDA का यही मतलब है।   

Leave a comment