Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: घरेलू कलह की वजह से युवक ने की आत्महत्या, पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Haryana News: घरेलू कलह की वजह से युवक ने की आत्महत्या, पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Haryana News: हरियाणा के रतिया में घरेलू कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की बहन ने अपने भाई के ससुराल पक्ष पर जमीन हड़पने और टॉर्चर करने के लगाए कई गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने शव को लिया कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। साथ ही चार लोगों के शिकायत दर्ज कर ली है।

रतिया क्षेत्र के गांव लठेरा में एक 28 वर्षीय युवक सुखबाज ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या ली। मामले में सदर पुलिस ने मृतक युवक की बहन की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, सास,ससुर और मामा ससुर सहित 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को नागरिक हॉस्पिटल के मोर्चरी हाउस में रखवाया लेकिन इस दौरान मृतक युवक की बहन व अन्य परिजनों ने मृतक के ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने तक पोस्टमार्टम न करवाने की बात कही। हालांकि मामले के जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने मामला दर्ज कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन परिजन गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने की मांग पर अड़े हुए है।

युवक की बहन सुखपाल कौर ने बताया कि उनकी गांव लठेरा में 11 एकड़ जमीन है तथा करीब 25 वर्ष पूर्व उसके उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद पंजाब के बोहा निवासी ननिहाल में ही रहते थे। कुछ बड़े होने के बाद गांव लठेरा आकर जमीन की देखभाल दोनों भाई बहन मिलकर करने लगे। इस दौरान 2020 में उसकी शादी फतेहाबाद निवासी रमन कौर के साथ हुई थी। सुखपाल कौर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोगों की उनकी जमीन पर नजर थी। जिसके चलते शादी के 2 साल के बीच में ही उसकी भाभी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी ढाई एकड़ जमीन को बिकवा दिया। करीब 2 साल पूर्व उसकी भाभी रमन रमनदीप कौर वह उसके मायके के लोगों ने डरा धमका कर साढ़े 8 एकड़ जमीन भी उसकी भाभी रमनदीप के नाम करवा ली।

बहन ने मृतक की बीबी पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि उसके बाद से उसकी भाभी के अत्याचार उन पर बढ़ गए। जिसके चलते वह अपने भाई को छोड़कर अपनी बुआ पास सिरसा चली गई। लेकिन उसकी भाभी अक्सर उसके भाई सुखबाज़ के साथ मार पिटाई करती थी। जिसको लेकर हमने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। सुखपाल कौर ने बताया कि करीब दो महीने पहले पत्नी रमदीप कौर झगड़ा कर अपने मायके फतेहाबाद चली गई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग भी युवक को लगातार परेशान कर रहे थे। परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है

पत्नी सहित चार लोगों पर किया मामला दर्ज

मामले की जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक की बहन की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें