Search KhabarFast

Press ESC to close

Bengal Election: भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Bengal Election: भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

TMC Releases Candidate List: तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीएमसी बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 291 पर ताल ठोकेगी, बाकी 3सीट पर अनित थापा की अगुवाई वाली बीजीपीएम दार्जिलिंग की पहाड़ियों में चुनाव लड़ेगी। वहीं, ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी। वो इस बार भवानीपुर से दावा ठोकेंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी 2026 में बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा की ओर से 'अच्छा खेल' खेल रहा। अब  उन्हें सीधे भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करना चाहिए।

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर निशाना

टीएमसी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर अधिकारियों का तबादला कर रहा है। अगर कोई घटना होती है तो चुनाव आयोग और भाजपा जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि ईद से ठीक पहले वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। क्या बंगाल चुनाव से पहले दंगे भड़काने का मकसद है। ममता बनर्जी ने कहा कि आधार, गैस, SIR के नाम पर लाइन में लगवाया गया।  नोटिफिकेशन होने से पहले CS को बदला गया।  लाख लाख लोगों को बाहर से लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर आपको जनता के उपर भरोसा है तो बंगाल को टारगेट क्यों कर रहे हो?

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

बता दें कि भवानीपुर से  ममता बनर्जी,बेलेघाटा से कुणाल घोष,अल्बेरिया पूर्व से रीताब्रत बनर्जी ,नन्दीग्राम से पवित्र पाल,खड़गपुर सदर से प्रदीप सरकार ,सिलीगुड़ी से गौतम देव,इस्लामपुर से कनाई लाल अगरवाल,रायगंज से कृष कल्याणी,गंगारामपुर से गौतम दास,कांदी से अपूर्व सरकार,बेलडांगा से रबीउल आलम चौधरी, संदेशखाली से झरना सरकार, सिलीगुड़ी से गौतम देव, इस्लामपुर से कनाई लाल अगरवाल, रायगंज से कृष कल्याणी,गंगारामपुर से गौतम दास, बेलडांगा से रबीउल आलम चौधरी, खड़गपुर सदर से प्रदीप सरकार और मांतेश्वर से सिद्दीकुल्लाह चौधरी चुनाव लड़ेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें