Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में हादसा: लोहे का पुल गिरने से महिला की मौत, इलाके में अफरा-तफरी

दिल्ली में हादसा: लोहे का पुल गिरने से महिला की मौत, इलाके में अफरा-तफरी

delhi News: राजधानी दिल्ली के राजपुरा गुरमंडी से रूप नगर जाने वाले गंदे नाले पर बने पुल पर बड़ा हादसा हो गया। अचानक पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 2से 3लोग घायल हो गए। पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई है।

यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब महिला पुल पर से गुजर रही थी। पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे महिला नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। पुल की जर्जर हालत को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर पुल के आसपास आवाजाही को बंद कर दिया गया है।

ओवरब्रिज गिरने का कारण नहीं पता चला है

हादसे के बाद अधिकारियों ने घटना स्थल को चारों तरफ से घेर दिया है। जिससे आगे कोई बड़ी घटना ना हो सके। अभी तक ओवरब्रिज गिरने का कारण नहीं पता चला है और बचाव अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast