Search KhabarFast

Press ESC to close

Israel-US War: ईरान के सबसे दूसरे शक्तिशाली व्यक्ति की मौत? इजरायल के दावे से फैली सनसनी

Israel-US War: ईरान के सबसे दूसरे शक्तिशाली व्यक्ति की मौत? इजरायल के दावे से फैली सनसनी

US-Iran Faceoff: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 18वें दिन भी युद्ध जारी है। इसी बीच इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है। आईडीएफ का कहना है कि ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ यानी सबसे बड़े सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को निशाना बनाया गया है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि लारीजानी इस हमले में मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स ने यह भी दावा किया कि उसने हमल में आईआरजीसी की बाजिस फोर्स के टॉप कमांडर घोलमरेजा सोलेमानी को मार गिराया है।

इजरायल के दावे से मची खलबली

आईडीएफ के इस दावे में खलबली मचा दी है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। इजरायली ने कहा कि सोलेमानी की कथित हत्या ईरान के कमांड-एंड-कंट्रोल ढाचे के लिए झटका है। बता दें कि अयातुल्लाह खामेनेई की मौत होने के बाद अली लारीजानी को ही सबसे सबसे ताकतवार शख्स माना जा रहा था, जो इस वक्त ईरान का नेतृत्व कर रहे  हैं। लारीजानी तो पहले परमाणु वार्ताकार रह चुके हैं और वर्तमान में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें ईरान की सत्ता में प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है।

18वें दिन भी युद्ध जारी

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 18वें दिन भी युद्ध जारी है। अमेरिका और इजरायल एक साथ ईरान पर हमला कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ईरान भी इजरायल पर हमला कर रहा है और अमेरिका के एयरबेस को निशाना बना रहा है। इस सबके बीच खाड़ी क्षेत्र के कई देश भी युद्ध में उलझ गए हैं। जिसके कारण वैश्विक स्तर पर तेल संकट देखा जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कुछ ही जहाज रोज पार कर रहे हैं। जिसके कारण ईंधन की दिक्कत कई देशों में देखी जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें