Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुश्किल में RCB,इस दिग्गज खिलाड़ी के खेलने पर संशय!

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुश्किल में RCB,इस दिग्गज खिलाड़ी के खेलने पर संशय!

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सीजन का पहला मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा लेकिन, उससे पहले ही मौजूदा चैंपियन आरसीबी मुश्किल में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि टीम के दिग्गज खिलाड़ी शुरुआत के कुछ मैच से बाहर रह सकते हैं।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं। जिन्होंने पिछले सीजन अपनी शानदार गेंदबाजी के बदलौत टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था।

चोट से उबर रहे हेजलवुड

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेजलवुड शुरुआत के दो मैच मे खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। क्योंकि, वह इंजरी से रिकवर हो रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंगारू गेंदबाज 11 अप्रैल से पहले कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे। जोश हेजलवुड की स्थिति पिछले हफ्ते से कुछ ज्यादा बदली नहीं है। फिजियो से हरी झंडी मिलना बाकी है। हेजलवुड समय से आरसीबी के कैंप को ज्वाइन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, टूर्नामेंट में आगे चलकर वह मैच खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। एक बार फीजियो की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद वह आरबीसी कैंप में भाग ले सकेंगे।

पिछले सीजन में दमदार खेल

आईपीएल के पिछले सीजन में जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन किया था। वह विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे। उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका 17.54 का औसत था। अगर हेजलवुड के आईपीएल करियर की बात करें तो, अब तक उन्होंने 39 मैच खेले हैं। इन मैचों की 39 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 20.98 की औसत से 57 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट 4/25 का रहा। वहीं इकॉनमी 8.27 की रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast