Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026 की मिनी ऑक्शन लिस्ट में नहीं शामिल हुए मैक्सवेल, क्या है इसके पीछे की वजह

IPL 2026 की मिनी ऑक्शन लिस्ट में नहीं शामिल हुए मैक्सवेल, क्या है इसके पीछे की वजह

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस मैच को लेकर मिनी ऑक्शन केल लिए लिस्ट भी तैयार कर ली गई है और 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में थे मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। वहीं, इस मिनी ऑक्शन की लिस्ट में 1355 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ये भी खबर सामने आई है कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपना नाम दिया ही नहीं। उनके इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं, क्यों उन्हें स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी माना जाता है। फिलहाल ये खबर सामने नही आई है की वह इस क्रिकेट लीग से दूर क्यों हो गए।

पंजाब किंग्स के लिए खेल थी पिछला सीजन

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए पंजाब फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को टीम से रिलीज कर दिया था। मैक्सवेल के रिलीज होने के बाद कई फ्रेंचाइजियों की नजर उन पर जमी थी,  लेकिन उन्होंने खुद को मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर ना कराकर साफ कर दिया कि वो IPL 2026 में खेलते हुए नहीं नजर आने वाले हैं।

इस फैसले के पीछे की क्या है वजह

ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल 2026 के लिए अपना नाम रजिस्टर ना कराने के फैसले के पीछे की वजह क्या है, उस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, इंजरी से मैक्सवेल हाल ही में उबरे हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। इंजरी की वजह मैक्सवेल ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं डाला, ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा। मैक्सवेल के इस फैसले के पीछे की असली वजह क्या है इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं, लेकिन इसके लिए उन्हे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast