Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: शेयर बाजार में महागिरावट, निवेशकों के 9.43 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 72 हजार के नीचे

Share Market: शेयर बाजार में महागिरावट, निवेशकों के 9.43 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 72 हजार के नीचे

Share Market News: सोमवार यानी 30मार्च को भी शेयर बाजार से अच्छी खबर नहीं आई। 30 मार्च सेंसेक्स 26 महीने के नीचल स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 72 हजार अंकों के नीचे बंद हुआ। जिसके कारण निवेशकों के 9.43 लाख करोड़ डूब गए।

30 मार्च को सेंसेक्स 1,635.67 अंक गिरकर 71,947.55 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 488अंक गिरकर 22,331.40 पर बंद हुआ। जिसके कारण 3,419 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं, 837 शेयरों को फायदा हुआ।  

ग्लोबल शेयर का भी बुरा हाल

वहीं, दुनिया के अन्य शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई है। जापान का निक्केई 3 फीसदी गिर गया। जबकी दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3फीसदी नीचे आ गया। ताइवान का वेटेड इडेक्स 2 फीसदी नीचे आ गया। जबकि हैंग सेंग में लगभग 1 फीसदी गिरावट देखी गई। वहीं, यूरोप का डीएएक्स और फ्रांस का सीएसी में हल्की गिरावट देखी गई। हालांकि, ब्रिटेन का एफटीएसई 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वॉल स्ट्रीट पिछले सत्र में भारी नुकसान के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 करीब 1.7 फीसदी नीचे आया, जबकि टेक-हैवी नेस्डैक में 2 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

निफ्टी की मासिक एक्सपायरी

शेयर बाजारों में यह तेज गिरावट आने के कारण ये भी है कि 30मार्च को निफ्टी के ऑप्शंस और फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की मासिक एक्सपायरी है। हालांकि, आमतौर पर मासिक एक्सपायरी महीने के आखिरी मंगलवार को होती है। लेकिन इस बार सोमवार को हो रही है। क्योंकि, महावीर जयंती के अवसर पर कल बाजार बंद रहेंगे। एक्सपायरी के दिनों में बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, क्योंकि ट्रेडर अपनी पोजीशन में बदलाव करते हैं।  

इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय करेंसी ठीक चल रही है। लोकसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में, रुपया ठीक चल रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO Online Services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों सदस्यों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब PF खाते में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम या अन्य बुनियादी विवरणों में गड़बड़ी होने पर कर्मचारी घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना फिसलकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें