Mary Kom Retirement: छह बार की विश्व चैंपियन मेरी कॉम ने अपने सफर पर लगाया विराम, कहा- अभी खेलने की भूख है

Mary Kom Retirement: छह बार की विश्व चैंपियन मेरी कॉम ने अपने सफर पर लगाया विराम, कहा- अभी खेलने की भूख है

Mary Kom Retirement: ओलंपिक पद विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने मुक्केबाजी के सफर पर विराम लगा दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में संन्यास का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनमें अभी खेलने की भूख है, लेकिन इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ के नियम उन्हें इस बात की इजाजत नहीं देते हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपना सफर यहीं खत्म करना पड़ रहा है।

मेरी कॉम में अपने सफर में कई मुकाम हासिल किए है। उन्होंने 2002,2005, 2006, 2008, 2010, 2018 में विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही उन्होंने 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। मेरी कॉम ने छह बार विश्व चैंपियन बनीं हैं। उनसे पहले दुनिया में कोई भी खिलाड़ी 6 बार वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सका। वह ऐसा करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। साथ ही उनके नाम विश्व चैंपियन में 7 बार पदक जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Leave a comment