
नई दिल्ली: सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए केला, सेब, आम, अंगूर जैसे कई फलों की डिमांड बढ़ रही है। क्योंकि इन फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें विटामिन सी, विटामिन बी, प्रोटीन शामिल है। आमतौर पर फलों का राजा आम को कहा जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि फलों की रानी किसे कहा जाता है। दरअसल फलों की रानी मैंगोस्टीन को कहा जाता है। यह फल आम के प्रजाति का तो नहीं है लेकिन फिर भी इसका स्वाद लाजवाब होता है।
बता दे कि मैंगोस्टीन एक विदेशी फल है, जिसकी पैदावारी मूल रूप से दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में होती है। इस फल के गहरे बैंगनी रंग के कारण इसे बैगनी मैंगोस्टीन भी कहा जाता है। यह फल शरीर की कई बीमारियों को भी दूर रखने में कारगर साबित होता है।वही इस फल में मौजूद जैथोने और फाइबर का कॉन्बिनेशन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसके साथ ही इस फल में यह पाया गया है कि मैंगोस्टीन मैं पौधे के योगिक में जीवागुणों पाए जाते हैं और यह प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा यह फाइबर और विटामिन सी में समृद्ध है, जो शरीर में मौजूद बैक्टीरिया का खात्मा करता है और शरीर के अंदरूनी बीमारियों को दूर रखता है।
वही वैज्ञानिकों के मुताबिक एक कप मैंगोस्टीन मैं करीब 14% आरडीआई फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। इसके साथ ही इस फल में विटामिन बी और सी के अलावा आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम के गुण भी पाए जाते हैं। वही यह फल डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभकारी है। इसके अलावा इस फल के सेवन से पाचन तंत्र की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
Leave a comment