Crime: हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में पढ़ रहा छात्र बना हैवान, साथी छात्रा की दादी को उतारा मौत के घाट, बाल बाल बची युवती

Crime: हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में पढ़ रहा छात्र बना हैवान, साथी छात्रा की दादी को उतारा मौत के घाट, बाल बाल बची युवती

मंडी: हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर शहर के भोजपुर बाजार में देर रात करीब 12 बजे स्थानीय हिमाचल डेंटल कॉलेज के प्रशिक्षु ने अपने साथ पढ़ने वाल लड़की के घर पर हमला कर दिया. उसकी दादी का मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में युवती बाल बाल बच गई है. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए जिन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को साथ लगते घर में लेंटर पर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.

युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदरनगर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है. युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. घायल दादी को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया था जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बीच बाजार में हुई इस घटना पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है. स्थानीय लोगो ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

डीएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी का कहना है कि युवती ने उस पर नशे के आरोप लगाए थे. उसके घर पर पुलिस भेजी थी जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी झारखंड का रहने वाला है.

Leave a comment