100 साल पुरानी इस किताब में क्या है खास, शख्स ने खरीदने के लिए चुकाए 11 करोड़ रुपये

100 साल पुरानी इस किताब में क्या है खास, शख्स ने खरीदने के लिए चुकाए 11 करोड़ रुपये

भले ही आजकल लोग अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं, लेकिन दुनिया में अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। ऐसे में ये लोग किताबें खरीदने का शौक रखते हैं, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी किताब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है। ये किताब दुनिया की सबसे मंहगी किताबों में से एक हैं।

दरअसल, ये एक ऐतिहासिक किताब है, जिसे 100 साल पहले लिखा गया था। इसे अमेरिकी लेखक नेपोलियन हिल ने साल 1925 में लिखा था। इसका नाम ‘द लॉ ऑफ सक्सेस’है। वहीं इस किताब का पहला एडिशन अमेरिका के इडाहो के रहने वाले रसेल ब्रनसन ने खरीदा था। इस किताब की खास बात ये है कि इसपर नेपोलियन का सिग्नेचर था। जानकारी के मुताबिक, रसेल बताते हैं कि जब उन्होंने इस किताब को ऑनलाइन बिकते देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने इसे खरीदने का मन बना लिया।

इतनी है इस किताब की कीमत

गौरतलब है कि इस किताब की कीमत 1.5 मिलियन डॉलर है यानी की अगर भारतीय मुद्र में देखे तो 11 करोड़ से भी अधिक कीमत है। रसेल बताते हैं कि करीब एक महीने तक उन्होंने इसके विक्रेता से मोल-तोल किया और तब जाकर कहीं बात बन पाई, लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी पत्नी को भी मनाना पड़ा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पत्नी इतने महंगे किताब को खरीदने के लिए तैयार नहीं थी।

इस वजह से प्राइवेट प्लेन से लाया गया किताब

जानकारी के मुताबिक, पेशे से बिजनेसमैन रसेल ने इस किताब समेत नेपोलियन हिल की लिखी और भी किताबों को खरीदा है। इस किताबों के लिए उन्होंने 18 करोड़ रूपये की राशि खर्च कर दी हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि वो इन किताबों को प्राइवेट प्लेन से लेकर घर आए थे, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि इतनी महंगी किताब को धूल-मिट्टी का सामना करना पड़े।

Leave a comment