TMC Bank Account Freezes: प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपए के बैंक जमा फ्रीज कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक, यह राशि पार्टी के तीन निजी बैंक खातों में जमा थी। इस मामले में फिलहाल टीएमसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ईडी ने मंगलवार यानी 6 जुलाई को कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें केयरवेल ग्रुप आफ कंपनीज और उसकी विमान चार्टर सेवा संचालित करने वाली कंपनी केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों को भी ईडी ने शामिल किया गया। ईडी का आरोप है कि शुरुआती जांच में अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के खातों से लगभग 160 करोड़ रुपए केयरवेल एविएशन और उससे जुड़े यूनिट को भेजे गए।
ईडी का बड़ा खुलासा
ईडी के मुताबिक, इसी धनराशि में से 112 करोड़ रुपए का उपयोग एक एम्ब्रेयर लेगेसी 600 बिजनेस जेट और एक अगस्ता वेस्टलैंड 109 एसपी हेलीकॉप्टर खरीदने में किया गया। एजेंसी का कहना है कि बाद में इन दोनों उड़ान सेवाओं को टीएमसी को किराए पर उपलब्ध कराया गया।
Also read: 53 गांवों की जमीन पर बनेगा 32 हजार करोड़ का ये एक्सप्रेस-वे, उद्योगों के निर्माण से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
कोर्ट कर रहा मामले की सुनवाई
इससे पहले पिछले महीने कोलकाता पुलिस ने टीएमसी के बागी विधायकों की शिकायत के आधार पर इन तीनों बैंक खातों से निकासी पर रोक लगा दी थी। शिकायत में पार्टी फंड में रकम कहां से आया इसकी जांच की गई थी। यह विवाद टीएमसी के भीतर पार्टी फंड पर नियंत्रण को लेकर चल रहे आंतरिक संघर्ष के बीच सामने आया है। 2 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी गुट की याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित निजी बैंकों को इन खातों में जमा कुल राशि का विवरण कोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था।