Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से चलेंगी चार बुलेट ट्रेन, टैक का प्लान हो रहा तैयार; जानें कब से होगी हाई स्पीड रेल की शुरुआत

दिल्ली से चलेंगी चार बुलेट ट्रेन, टैक का प्लान हो रहा तैयार; जानें कब से होगी हाई स्पीड रेल की शुरुआत

Delhi News: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम करीब 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। इस बारे में हाल ही में खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है। लेकिन अब सरकार दिल्ली में भी बुलेट ट्रेन चलाने का प्लान तैयार कर रही है।

रेलवे के प्रस्तावित प्रोजेक्ट में दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी महत्वपूर्ण है। जिससे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। यह कॉरिडोर प्रमुख धार्मिक, राजनीतिक और औद्योगिक केंद्रों को कनेक्ट करेगा।

दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी

दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट नोएडा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, नए भदोही और वाराणसी से होकर गुजरेगा। लखनऊ को अयोध्या से जोड़ने के लिए 124-135 किलोमीटर का एक अलग हाई-स्पीड लिंक भी बनाने की योजना है।

दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर

भारत का सबसे लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-वाराणसी लाइन को ही सिलीगुड़ी तक एक्सटेंड किया जाएगा। जिससे उत्तरी भारत सीधे पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर से कनेक्ट हो जाएगा।

Also read: 53 गांवों की जमीन पर बनेगा 32 हजार करोड़ का ये एक्सप्रेस-वे, उद्योगों के निर्माण से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद कॉरिडोर

दिल्ली को जयपुर, उदयपुर और अहमदाबाद के जरिए राजस्थान और गुजरात से भी जोड़ने की योजना। इस प्लान के तहत एक और प्रस्तावित कॉरिडोर है। इन लाइन को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे दिल्ली से मुंबई तक बिना रुकावट तेज रफ्तार से सफर किया जा सकेगा।

दिल्ली-अमृतसर-जम्मू कॉरिडोर

दिल्ली-अमृतसर कॉरिडोर अमृतसर पहुंचने से पहले रोहतक, जींद, कैथल, चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना और जालंधर जोड़ेगा। भविष्य में, इसे जालंधर से पठानकोट होते हुए जम्मू और कटरा तक एक्सटेंड किया जा सकता, जिससे वैष्णो देवी मंदिर तक तेज रफ्तार आवाजाही का साधन मिलेगा।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast