Arjun Kapoor-Malaika Arora: मलाइका का ये पोस्ट किस तरफ कर रहा है इशारा,क्या खत्म हो चुका है दोनों का रिश्ता?

Arjun Kapoor-Malaika Arora: मलाइका का ये पोस्ट किस तरफ कर रहा है इशारा,क्या खत्म हो चुका है दोनों का रिश्ता?

Arjun Kapoor-Malaika Arora: बॉलीवुड के जाने-माने कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इन्हें लेकर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया हैं। लेकिन कुछ लोग इसे सच बता रहे है तो वहीं कुछ लोगों का कहना हैं कि ये महज एक अफवाह है। वहीं दोनों के रिश्ते की बात करें तो दोनों एक दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे है। हालांकि इसे 2019 में ऑफिशियल किया गया था।

बता दें कि इस से पहले भी मलाइका और अर्जुन कपूर ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे है। साल 2022 में भी दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसी खबर सामने आई थई कि अब ये कपल साथ नहीं है। लेकिन बाद में ये सभी खबरें गलत साबित हुई थी। उस वक्त अर्जुन कपूर ने खुद ही इन खबरों पर रिएक्ट किया था।

6 साल से साथ हैं दोनों कपल

वहीं जब पहले दोनों के ब्रेकअप को लेकर खबर सामने आई थी तो मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक नोट भी शेयर किया था, इसमें उन्होंने लिखा था कि यहां ऐसी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है और लोगों को दूसरों के लिए अच्छा सोचना चाहिए।   

अरबाज खान से हुई थी एक्ट्रेस की शादी

गौरतलब है कि मलाइका की शादी पहले अरबाज खान से हो चुकी है। लेकिन शादी में मनमुटाव होने के कारण 19 साल बाद दोनों के दूसरे से अलग हो गए थे। जिसके बाद साल 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया था। फिलहाल अरबाज खान एक नए रिश्ते में जुड़ चुके है और उनकी शादी हो चुकी हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में शूरा खान के साथ एक्टर ने अपनी नई जिंदगी शुरू की थी। साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Leave a comment