
Malaika-Arjun Breakup: बॉलीवुड में जब भी पॉपुलर कपल्स की बात होती है तो उसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम जरूर शामिल रहता है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट करते आ रहे हैं। अक्सर ही साथ में दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं। इसके साथ ही दोनों के ब्रेकअप की भी रुमर्स आए दिन फैलती रहती है। अब एक बार फिर खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग हो गए हैं।
पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। कुछ वक्त पहले ऐसी अफवाहें आई थी कि अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं जिसको लेकर कुशा कपिला ने सफाई देते हुए कहा था कि, उनके और अर्जुन कपूर के बीच कुछ भी नहीं है। जिसके बाद एक्टर ने मलाइका के बर्थडे पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी। उन्होंने साथ आकर ये बता दिया था कि, अबतक दोनों की राहें अलग नहीं हुई है।
दोनों की राहें हुई जुदा
लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त की तरह ही रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, उनका रिश्ता काफी प्यारा था, पर अब यह खत्म हो चुका है। लेकिनदोनों के बीच किसी चीज को लेकर लड़ाई नहीं है। वो आगे भी एक दूसरे को सपोर्ट करेंगे।
2019 में रिश्ता किया कंफर्म
बता दें, साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। उम्र के फासलों को लेकर दोनों को अक्सर ट्रोल भी किया जाता रहा है। जहां मलाइका अरोड़ा 50 साल की हैं तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर 38साल के हैं। लेकिन दोनों ने कभी इसपर ध्यान नहीं दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’की शूटिंग में व्यस्त हैं को मलाइका कई डांस शो में बतौर जज नजर आती रहती हैं।
Leave a comment