Search KhabarFast

Press ESC to close

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा....ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के परखच्चे उड़े, 3 बच्चों समेत 4 की मौत

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा....ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के परखच्चे उड़े, 3 बच्चों समेत 4 की मौत

West Bengal Train Accident: मुर्शिदाबाद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। रेलवे फाटक पार करते समय एक यात्री ट्रेन ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन स्कूली बच्चों और एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा कर्णसुबर्णा रेलवे स्टेशन के पास गोबिंदपुर रेलवे गेट पर हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे से कुछ देर पहले हावड़ा जाने वाली नवद्वीप धाम एक्सप्रेस वहां से गुजरी थी। उसके गुजरने के बाद रेलवे फाटक खोल दिया गया, जबकि उसी ट्रैक पर दूसरी ओर से निमतीता-कटवा लोकल ट्रेन आने वाली थी।

कैसे हुआ ये हादसा?

फाटक खुला देखकर स्कूल वैन चालक बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा। उसी समय एक साइकिल सवार भी ट्रैक पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार लोकल ट्रेन ने वैन और साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे बच्चे अंदर ही फंस गए। हादसे में गोबिंदपुर गांव के तीन स्कूली बच्चों और 50 वर्षीय साइकिल सवार जमशेद शेख की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और बचाव दल भी पहुंचा। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों और वैन चालक को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और गेटमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि यदि दूसरी ट्रेन आने वाली थी, तो रेलवे फाटक दोबारा क्यों खोला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फाटक खुला देखकर वैन चालक को लगा कि ट्रैक सुरक्षित है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद तेज रफ्तार ट्रेन आ गई।

रेल मार्ग पर सेवाएं प्रभावित

घटना से नाराज लोगों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया, जिससे पूर्वी रेलवे के अजीमगंज-कटवा रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे भी हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। प्रारंभिक जांच में रेलवे फाटक के संचालन और सिग्नल व्यवस्था की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर रेलवे फाटकों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Also read: PM आवास योजना का बड़ा मौका, 2 लाख रुपये से कम में मिलेगा घर; इस दिन तक कर सकते आवेदन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JPC के पास भेजा गया FCRA संशोधन बिल, विपक्ष ने किया विरोध; जानें क्या है पूरा मामला?

विदेशी चंदे से जुड़े FCRA संशोधन बिल 2026 को बुधवार को लोकसभा में विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC के पास भेजने का प्रस्ताव रखा गया। सरकार के इस कदम का विपक्ष ने विरोध किया।

Gutkha Baneed: इस राज्य में गुटखे की बिक्री पर लगी रोक, वितरण करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Gutkha Baneed: कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पर राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 10 अगस्त 2026 से एक साल की अवधि तक लागू रहेगी। इसके अलावा गुटखा के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण पर भी रोक रहेगी।

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast