Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से हुई बड़ी गलती! BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से हुई बड़ी गलती! BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना

Shreyas Iyer Fined: आईपीएल में मंगलवार यानी 31 मार्च को रोमांचक मुकाबला खेला गया। पंजाब किग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया ये मुकाबला आखिरी ओवर तक गया। पंजाब की तरफ से कूपर कोलीनी ने एक ओर छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई। जबकी गुजरांत के गेंदबाजों ने खेल को अंतिम ओवर तक खींचकर ले गए।

इस बीच पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर आई है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई ने लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। पंजाब किंग्स भले ही मुकाबला जीत गई हो लेकिन, कप्तान श्रेयस के लिए ये खबर बड़े झटके से कम नहीं है।

श्रेयस अय्यर पर क्यों लगा जुर्माना

बीसीसीआई की आईपीएल कमेटी ने श्रेयस अय्यर पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, श्रेयस अय्यर 20 ओवर का खेल तय समय के भीतर नहीं करा पाए। इसी कारण स्लो ओवर रेट का जुर्माना ठोका गया है। आईपीएल के नियमों के अनुसार, यह श्रेयस अय्यर की पहली गलती थी। जिसके कारण उनपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अगर श्रेयर अय्यर यही गलती दोबारा करते हैं, तो उन पर 24 लाख जुर्माना लगाया जाएगा। बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा श्रेयस अय्यर से तीसरी बार ये गलती होती है, तो उनपर एक मैच का बैन लगाया जाएगा।

श्रेयस अय्यर हुए चोटिल

मैच में पंजाब किंग्स के लिए चिंता की बात ये रही कि कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। नॉन स्ट्राइक पर खड़े अय्यर को कूपर कोनोली के द्वारा खेले गए तेज शॉट्स उनके हाथ पर लगी। जिसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए। हालांकि, कुछ देर वह बल्लेबाजी करने लगे। चोट लगने के तुरंत बाद वह पवेलियन भी लौट गए। उनकी बल्लेबाजी भी उतनी धारदार नहीं रही। वह पहले मैच में 11 गेंदों में 18 रन बना सके। उन्होंने दो छक्के भी लगाए।        

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत में बेसबॉल को नई उड़ान, MLB ने रिलायंस के साथ मिलाया हाथ, मुंबई में होगा लाइव इवेंट

Baseball In India: भारत में बेसबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने बड़ा कदम उठाया है। MLB ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी राइज़ वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में बेसबॉल को लोकप्रिय बनाना और युवाओं के बीच इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।

Delhi News: विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अयोग्यता के फैसले पर WFI की लगाई क्लास

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अयोग्य घोषित करने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान WFI की कार्रवाई पर सवाल उठाए और फैसले के आधार को लेकर जवाब मांगा।

शादी से पहले पिता बने ये मशहूर क्रिकेटर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

क्रिकेटरों की जिंदगी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर ऐसे रहे हैं, जो शादी से पहले ही पिता बन गए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast