Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जनता की समस्याओं पर लिया संज्ञान, जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जनता की समस्याओं पर लिया संज्ञान, जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभागों से समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का भी विमोचन किया। इस गीत को निर्मल अनुरागी एवं अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि गीत का संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर

Haryana News: हरियाणा में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक एवं निवेश मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर से 5 दिसंबर, 2026 तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के दौरे पर रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल प्रमुख वैश्विक कंपनियों, निवेशकों, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेगा। प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

Uttarakhand News: CM धामी ने किया 'बेटा हिमालय का' गीत का विमोचन, संगीत से जन-जन तक पहुंचेगी विकास यात्रा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के विकास कार्यों एवं राज्य की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गए इस गीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन के विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों तथा स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को गीत-संगीत एवं दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast