Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी 1.6 करोड़ रुपये तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी 1.6 करोड़ रुपये तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

SBI Vaccancy:भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक चीफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिसर (CAIO) के पद पर नियुक्ति करने जा रहा है। इस पद के लिए सालाना अधिकतम पैकेज 1.6 करोड़ रुपये तक रखा गया है।

चीफ AI ऑफिसर के अलावा SBI कॉन्ट्रैक्ट पर 5 अन्य AI विशेषज्ञों की भी भर्ती करेगा। इनमें तीन डिप्टी मैनेजर और दो आर्किटेक्ट के पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य बैंक के AI से जुड़े कामकाज और तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करना है।

90 फीसदी फिक्स्ड और 10 फीसदी होगा वेरिएबल पे

SBI की जॉब लिस्टिंग के मुताबिक, चीफ AI ऑफिसर के लिए प्रस्तावित 1.6 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज में 90 प्रतिशत फिक्स्ड और 10 प्रतिशत वेरिएबल पे शामिल है। इस हिसाब से फिक्स्ड पे 1.44 करोड़ रुपये और वेरिएबल पे 16 लाख रुपये होगा। वेरिएबल पे का भुगतान अधिकारी के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, बैंक ने स्पष्ट किया है कि अंतिम सालाना CTC बातचीत के आधार पर तय होगी। यह उम्मीदवार के अनुभव, मौजूदा वेतन और पोस्टिंग की जगह पर निर्भर करेगी। यानी 1.6 करोड़ रुपये अधिकतम प्रस्तावित पैकेज है, हर चयनित उम्मीदवार को इतनी सैलरी मिलना तय नहीं है।

40 से 55 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 तक 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस या IT सेक्टर में कम से कम 15 साल का अनुभव जरूरी है। AI, एनालिटिक्स, मॉडल ओवरसाइट, गवर्नेंस या बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE, BTech या MTech की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा स्टैटिस्टिक्स में MSc या MA, कंप्यूटर साइंस में MSc, MStat और MCA डिग्रीधारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

क्या होगी चीफ AI ऑफिसर की जिम्मेदारी?

SBI के चीफ AI ऑफिसर की जिम्मेदारी बैंक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कामकाज की निगरानी करना होगा। इसमें एंटरप्राइज AI प्लेटफॉर्म और एजेंटिक AI जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रबंधन भी शामिल है। अधिकारी को AI आधारित सिस्टम की कार्यक्षमता, सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। बैंक में AI तकनीक के इस्तेमाल को बेहतर बनाने और उससे जुड़े जोखिमों को नियंत्रित करने में भी उनकी अहम भूमिका होगी।

Also read: NDA 1 Exam 2027: सेना में अफसर बनने का मौका, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आपकी कार भी बन सकती है कैंसर का खतरा! जांच में मिले कई खतरनाक केमिकल, 99% गाड़ियों में मिले जहरीले तत्व

Harmful Radation Of Car:क्या आपकी कार भी आपकी सेहत के लिए खतरा बन रही है? हाल ही में हुई एक रिसर्च में कार के अंदर की हवा में कई ऐसे खतरनाक केमिकल पाए गए हैं, जिनका संबंध कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों से हो सकता है। ये केमिकल कार की सीटों और इंटीरियर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से निकल सकते हैं।

Rahul Gandhi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

Relief For Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें CBI और ED को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast