
महाराष्ट्र: भारत एक ऐसा देश है जिसमें हर जाति, धर्म के लोग रहते है। 140 करोड़ की आबादी वाला देश में अलग-अलग जाति, धर्म के लोगों की अलग-अलग रीति-रिवाज है, लेकिन भारत में कुछ रहस्यमी जगह है जिसके बारे में कुछ लोगों को पता नहीं है तो आज हमको एक ऐसी रहस्यमी जगह के बारे में बताएंगे जहां लोगों और गरों की रक्षा खुद भगवान करते है। इतना ही नहीं यहां बैंक भी इस परंपरा का पालन करते किया जाता है और बैंकों में भी ताला नहीं लगाया जाता है।
शनिदेव करते है शहर की रक्षा
दरअसलमहाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर है जहां शनिदेव भगवान का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आता है। कहा जाता है इस मंदिर में ने वालों की सभी मनोकामना पूरी होती है लेकिन इस जगह की एक खास बात है जिसके तहत यहां किसी भी घर में दरवाजे नहीं लगाएं जाते है। बता दें कि इन घरों में चौखटें तो लगाई जाती है लेकिन दरवाजे नहीं लगवाएं जाते है। यहां तक की परिवार वाले कहीं जा रहे है तो कीमत चीजों को ऐसे ही छोड़ जाते है उनका मानना है कि इन सभी चीजों की रक्षा खुद शनि देव भगवान करते है।
वहां के लोगों की मानना है कि वहां चोरी नहीं होती है क्योंकि वहां की देख-रेख खुद शनि देव भगवान करते है। करीब 3000 लोगों की आबादी वाला यह अनूठा शहर पूरे देश में एक मात्र ऐसी जगह है जहां के लोग अपने घरों की रक्षा के लिए भगवान पर यकीन करते हैं। कहा जाता है कि इस शहर में शनि देव भगवान का वास है और अगर यहां चोरी करने की सोची जाती है तो शनिदेव भगवान को क्रोध आ जाता है जिससे यहां चोरी नहीं होती है।
Leave a comment