Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra Blast: महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत

Maharashtra Blast: महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत

Maharashtra Ordinance Factory Blast:महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को एक बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 5लोगों की मौत हो चुकी है, और कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

तेज धमाका, दूर-दूर तक गूंज उठी आवाज

भंडारा जिले के जवाहरनगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, और इसकी जांच की जा रही है।

मृतकों की संख्या बढ़ने का खतरा, राहत कार्य जारी

विस्फोट के बाद फैक्ट्री की छत पूरी तरह से ढह गई। इसमें करीब 15लोग दबे हुए हैं। अब तक दो लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी इस बात की आशंका जता रहे हैं कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।

कलेक्टर ने बताया स्थिति, राहत कार्य तेज़ी से जारी

भंडारा के कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि धमाके के कारण फैक्ट्री की छत बुरी तरह से ढह गई है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 12लोग मलबे में दबे हुए थे, जिनमें से 2को अब तक बाहर निकाला जा चुका है।

अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि जल्दी से जल्दी बचाव कार्य पूरा किया जा सके और मलबे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में जल्द पहुंचेगा मानसून, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तर भारत में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मानसून अभी पूरी तरह नहीं पहुंचा है, लेकिन कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने प्रभारी किया नियुक्त, कई अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां, देखें लिस्ट

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने प्रभारी किया नियुक्त, कई अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां, देखें लिस्ट

Aaj Ka Rashifal : आज किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 27 जून शनिवार का दिन है। आज के दिन शनि देव की पूजा करने का विधान है। आइए जानते है आज किन राशि वालों पर शनिदेव की कृप्या होने वाली है और किन राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast