Search KhabarFast

Press ESC to close

जुलाना की बेटी आंचल सिंगला बनीं नायब तहसीलदार, यूपीपीएससी में हासिल की 79वीं रैंक

जुलाना की बेटी आंचल सिंगला बनीं नायब तहसीलदार, यूपीपीएससी में हासिल की 79वीं रैंक

Anchal Singla Story: हरियाणा के जुलाना क्षेत्र की बेटी आंचल सिंगला ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है। आंचल ने परीक्षा में 79वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जुलाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आंचल सिंगला जुलाना के मेन बाजार की रहने वाली हैं। वह वर्ष 2021 से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की विकास भवन शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बैंक की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। समय का सही प्रबंधन, लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया।

परिवार का मिला साथ

आंचल के पिता अजय सिंगला एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता सुनीता सिंगला गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया। अपनी सफलता पर आंचल ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सभी सदस्यों को दिया है। आंचल का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पूरी लगन और एकाग्रता के साथ मेहनत करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए धैर्य रखना और लगातार प्रयास करना बहुत जरूरी है। कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए।

बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही आंचल 

परिजनों के अनुसार, आंचल बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही हैं। वह हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रहीं। नौकरी के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने समय का सही उपयोग करते हुए दोनों जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया। आंचल की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंचल ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। 

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार व अन्य रूटों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू , यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में खेलते-खेलते 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला शव

Faridabad Borewell Incident: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसे में एक 3 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। खेलते-खेलते मासूम बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिसे बचाने के लिए करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और उसे आज 28 सितंबर सोमवार तड़के बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश ने रोकी चारधाम यात्रा, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; 1500 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित

Kedarnath Route Landslide: उत्तराखंड मेंं लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इस घटना में कई तीर्थयात्री फंस गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, रविवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर चिरबासा के पास भूस्खलन के कारण कई तीर्थयात्री फंस गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast