"सुधारने का वक्त आ गया है" महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान से सियासी उबाल

Nitish Rane Controversial Statement:  महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका एक और बयान आया है, जिसमें उन्होंने इस्लाम धर्म और कुरान के बारे में कहा है। राणे ने कहा कि जिनको इस्लाम धर्म अभी तक समझ में नहीं आया है। जिनको कुरान का सही अर्थ नहीं समझ आया है, अब उन्हें सुधारने का वक्त आ गया है। यह बयान उन्होंने नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।
 
एक सवाल पर नितेश राणे ने कहा कि वह खुद कभी बिगड़े हुए नहीं थे और धर्म की बात करने वाले लोग कभी बिगड़ते नहीं हैं। नितेश राण ने कहा कि कि वह खुद हमेशा सुधारने वाले लोग हैं और जिनको इस्लाम के बारे में सही ज्ञान नहीं है, उन्हें सुधारने की जरूरत है।
 
शिवसेना को लेकर क्या बोले? 
 
इसके अलावा, जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि उनके सहयोगी मंत्री संजय शिरसाठ का कहना है कि शिवसेना को एक हो जाना चाहिए, तो इस पर राणे ने कहा कि यह शिरसाठ का व्यक्तिगत मत है और उन्हें यह सवाल एकनाथ शिंदे से पूछना चाहिए कि इस बारे में उनकी क्या राय है।  इससे पहले नितेश राणे ने बोर्ड की परीक्षा देने वाली छात्राओं के बुर्का पहनने पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया था। नितेश राणे ने इस मुद्दे को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि परीक्षा केंद्रों पर बुर्का पहनने से सुरक्षा और नकल जैसी घटनाएं होती है।   
 
राणे का कहना था कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्राओं को बुर्का पहनने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, यदि आवश्यक हो तो जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी या महिला कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। यदि परीक्षार्थियों को बुर्का पहनने की अनुमति दी गई, तो यह पता लगाना कठिन हो जाएगा कि नकल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या अन्य साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं किा जा रहा है।
 
रोहिग्या को लेकर दिया था बयान 
 
इससे पहले नितेश राणे ने बुधवार यानी 29 जनवरी को दावा किया था कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या समाज का इस्लामीकरण करने का एक प्रयास है। जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। नितेश राणे ने कहा था कि अवैध प्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का यहां रहना एक बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय है।   

Leave a comment