Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections Live Update : महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग खत्म, महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान

Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections Live Update : महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग खत्म, महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान

Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections Live Update महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान खत्म हो गया है। महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 58.22 प्रतिशत मदतान हुआ है। वहीं, झारखंड में 67.59 फीसदी मतदान हुआ है। इसी के साथ चुनाव में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आंएगे। इस सबके बीच सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दावे करने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही थी। वहीं, झारखंड की 38 विधानसभा सीटों पर मदतान हो रहा था।  

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल आए सामने 

वहीं, मतदान खत्म होने तक महाराष्ट्र में 58.22 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी बीच एग्जिट पोल भी जारी हुए है। जिसमें महायुति को 150 से 170 सीटें दी जा रही है। वहीं, एमवीए को 110 से 130 सीटे मिलने का अनुमान है। 

झारखंड के एग्जिट पोल 

एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन 'इंडिया' को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहै है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 42 से 47 सीटें मिलने की आशंका है।

झारखंड ंमें 67.59 फीसदी मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र में मतदान खत्म होने तक 67.59 फीसदी मतदान हुआ है। इसी के साथ राज्य के दूसरे चरण की 38 सीटों  पर वोटिंग खत्म हो गई है। अब झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

अंतिम घंटों में बढ़ेगा मदतान प्रतिशतः चुनाव आयोग   

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मदातन के अंतिम घंटों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। मुझे विश्वास है कि इस बार हम इस बार पिछले चुनाव के मत प्रतिशत को पार कर लेंगे। 

झारखंड में 61.47% हुआ मतदान

महाराष्ट्र में तीन बजे तक 45.53 फीसदी मतदान हुआ है। यहां गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 62.99 और सबसे कम ठाणे में 38.94 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, झारखंड में लोग बढ़चढ़ कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। तीन बजे तक झारखंड में 61.47%मतदान हुआ है।

महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार धीमी

झारखंड में बंपर वोटिंग होते दिख रही है। दोपहर एक बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी भी मतदान केंद्र पर लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत में भारी कमी दिखाई दे रह है। एक बजे तक महाराष्ट्र में मात्र 32.18 प्रतिशत ही वोटिंग हो पाई है।

महायुति गठबंधन में दिख रही हताशा: प्रियंका चतुर्वेदी

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की बिटकॉइन घोटाले में कथित संलिप्तता पर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,"कल सुबह से ही भाजपा की हताशा स्पष्ट हो गई है। विनोद तावड़े द्वारा लोगों को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। उन्हें पता है कि वे एक विनाशकारी चुनाव परिणाम की ओर बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि वे सुप्रिया सुले और नाना पटोले का ऑडियो क्लिप जारी करने के इन सस्ते उपायों का पालन कर रहे हैं।

विनोद तावड़े के खिलाफ इको सिस्टम- फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैश फॉर वोट और बिटकॉइन विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। अपना वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जहां तक विनोद तावड़े से जुड़े विवाद की बात है तो उनके खिलाफ एक इको सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। ये सारे बेबुनियाद और गलत आरोप हैं। इस डिटेल जांच होनी चाहिए और इसका रिपोर्ट सामने आना चाहिए। बिटकॉइन विवाद पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर सुप्रिया सुले कहती है कि उनके आवाज से छेड़छाड़ की गई है तो AI से इसकी जांच की जा सकती है। इस मामले को एजेंसियों की जांच करनी चाहिए।

नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने मतदान किया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट डाला। मंत्री पीयूष गोयल भी मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। मंत्री गडकरी ने वोट डालने के बाद कहा कि वोट डालना हम सभी का अधिकार है। मेरी अपील है कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने आएं। मतदान करके वे लोकतंत्र को मजबूत करें।

देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी के साथ डाला वोट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और मां सरिता फडणवीस नागपुर के एक मतदान केंद्र पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।

महाराष्ट्र में सुस्त और झारखंड में तेज मतदान

महाराष्ट्र में मतदान की अभी धीमी रफ्तार देखने को मिल रही है। यहां सुबह 9 बजे तक 6.61 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि झारखंड में वोटिंग की ठीक-ठाक स्पीड है। यहां सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है।

बिटक्वाइन मामले पर सुप्रिया सुले ने दी सफाई

NCP SP नेता सुप्रिया सुले ने अपने परिवार के साथ रिमांड होम पोलिंग बूथ पर मतदान किया है। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने  बिटक्वाइन से जुड़े विवाद पर सफाई दी, सुप्रिया ने कहा कि मीडिया में चल रही ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज नहीं है उसे चेक करवा लिया जाए। सुप्रिया ने कहा कि उन्होंने साइबर क्राइम में कम्प्लेन कर दी है। सुप्रिया ने कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता ने PC की, मुझे कई लोगों ने फोन किया, मैंने सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ क्रिमिनल मानहानि का नोटिस दिया है। बता दें कि बीजेपी ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर बिटक्वाइन ट्रांजेक्शन का आरोप लगाया था।

पीएम मोदी ने जनता से की अपील

महाराष्ट्र की जनता से पीएम मोदी ने मतदान में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आज एक ही चरण में सभी विधानसभा सीटों पर वोट डालें जा रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी युवा और महिला मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़ चढ़कर वोट डालें।

सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट

मुंबई में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ मतदान किया। मतदान के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि "मैं काफी समय से ECI (भारत के चुनाव आयोग) का चेहरा रहा हूं। मैं जो संदेश दे रहा हूँ, वह है वोट देना। यह हमारी ज़िम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे बाहर आकर वोट करें।"

सुप्रिया सुले ने किया मतदान

बारामती में NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं काफी समय से ECI (भारत के चुनाव आयोग) का चेहरा रहा हूं। मैं जो संदेश दे रहा हूँ, वह है वोट देना। यह हमारी ज़िम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे बाहर आकर वोट करें।"

Leave a comment