Search KhabarFast

Press ESC to close

पहले यूट्यूब देखकर बदला धर्म...फिर रची लूट की साजिश, SBI कर्मचारी ने दोस्तों संग बैंक से उड़ाए 5 करोड़

पहले यूट्यूब देखकर बदला धर्म...फिर रची लूट की साजिश, SBI कर्मचारी ने दोस्तों संग बैंक से उड़ाए 5 करोड़

Ujjain SBI Bank Robbery: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की महानंदा नगर शाखा में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि बैंक का ही एक आउटसोर्स कर्मचारी जय भावसार उर्फ जीशान था, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 5करोड़ रुपये के गहने और 8लाख रुपये नकद की चोरी को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने 24घंटे के भीतर इस मामले को सुलझा लिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही चोरी का सारा माल भी बरामद कर लिया। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना सोमवार-मंगलवार (31अगस्त-1सितंबर 2025) की रात को उज्जैन के महानंदा नगर स्थित SBI शाखा में हुई। CCTV फुटेज के अनुसार, दो लोग रात में बैंक की दीवार फांदकर ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। उन्होंने चाबियों के जरिए बैंक का ताला खोला और लॉकर से 5करोड़ रुपये के गहने और 8लाख रुपये नकद चुरा लिए। चोरी का माल लेकर वे दीवार फांदकर भाग गए। मंगलवार सुबह जब सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचे, तो उन्हें खुले ताले और खाली लॉकर दिखे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया।

बैंक कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में पता चला कि इस डकैती की साजिश बैंक के ही आउटसोर्स कर्मचारी जय भावसार ने रची थी। जानकारी के अनुसार, जय ने छह महीने पहले ही बैंक में नौकरी शुरू की थी। उसने यूट्यूब वीडियो देखकर इस्लाम अपनाया और अपना नाम बदलकर जीशान रख लिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसे किसी तरह प्रभावित या भड़काया गया था। जय ने अपने चार दोस्तों अब्दुल्ला, साहिल, अरबाज और कोहिनूर को इस योजना में शामिल किया। 

खास बात यह है कि उज्जैन पुलिस ने इस मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जय भावसार उज्जैन में ही रुका रहा ताकि उस पर शक न हो, जबकि बाकी चार साथी हाटपिपलिया भाग गए थे। पुलिस ने सभी से चोरी का पूरा माल—5 करोड़ रुपये के गहने और 8 लाख रुपये नकद—बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस सफलता के लिए पुलिस टीम को 30,000 रुपये का नकद इनाम भी दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast