MP में निर्भया जैसी हैवानियत ने इंसानियत को किया शर्मसार, गैंगरेप के बाद आंतों को भी नहीं छोड़ा

MP में निर्भया जैसी हैवानियत ने इंसानियत को किया शर्मसार, गैंगरेप के बाद आंतों को भी नहीं छोड़ा

MP Gangrape: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में दो आरोपियों ने न केवल महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उस महिला की आंतें तक बाहर निकाल ली, जिस वजह से अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र का है। जहां दो लोगों ने 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, उसकी आंतें तक बाहर निकाल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पीड़िता दो बच्चों की मां थी। वह अपने गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। लौटते समय उसे दो परिचित युवक, हरि पालवी और सुनील धुर्वे, मिले। दोनों ही कथित तौर पर नशे में थे। नशे की हालत में दोनों युवकों ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वह दोनों युवक यही नहीं रुके, उन्होंने महिला के निजी अंगों में किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला किया, जिससे उनके आंतरिक अंग तक बाहर निकाल लिए। इसके बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में पड़ोस के एक घर में छोड़ दिया। जब पड़ोस के लोगों ने पीड़िता की हालत देखी तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण पीड़िता की मौत हो गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 दिन की रिमांड  पर आरोपी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के साथ मारपीट और यौन हिंसा की पुष्टि हुई है। साथ ही, उसके निजी अंगों में गंभीर चोटें थीं। जिस वजह से अत्यधिक खून बहा और उसकी मौत हो गई। वहीं, खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया औऱ छानबीन करने के बाद दोनों आरोपियों हरि पालवी और सुनील धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उन्हें 26 मई 2025 को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

Leave a comment