साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन चीजों का करें परहेज और करें ये काम

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन चीजों का करें परहेज और करें ये काम

नई दिल्ली: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल है यानि 8 नवंबर को है। चंद्र ग्रहण का मतलब पृथ्वी पर कुछ देर चंद्रमा की रोशनी नहीं पहुंचेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाता है जिससे सूर्य की रौशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है और इस पर काला छाया बन जाता है।

वैसे तो चंद्र ग्रहण को सूर्य ग्रहण जितना हानिकारक नहीं माना जाता है। लेकिन लोगों में चंद्र ग्रहण को लेकर कई तरह का अंधविश्वास है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान खाना या सोना नहीं चाहिए। इसके कारण को जानने के लिए आज हम आपकों चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नही करना चाहिए उसके बारे में बताएंगे।

चंद्र ग्रहण में इन कामों से करें परहेज

चंद्र ग्रहण के दौरान खाने, सोने के अलावा शारीरिक संबंध नहीं बनाने की मान्यता है। इसके अलावा कुछ लोग मल-मूत्र त्याग न करने जैसी मान्यताओं को भी फॉलो करते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कोई अच्छा काम भी नहीं करना चाहिए।

​चंद्र ग्रहण के दौरान खाना न खाए

मान्याता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण दूषित हो जाता है जिस कारण खाना बनाने और खाने से पाचन बिगड़ने का खत्तरा रहता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित हो सकता है।

ग्रहण में ये करें काम

विशेषज्ञ के अनुसार ग्रहण के दौरान व्यक्ति को मंत्र का उच्चारण, प्रार्थना और मेडिटेशन करनी चाहिए। जिससे उसपर ग्रहण का प्रभाव कम हो, घर और स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े।

Leave a comment