साल के आखिरी चंद्र ग्रहण में इन बातों का रखे खयाल, जानें जरूरी नियम

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण में इन बातों का रखे खयाल, जानें जरूरी नियम

नई दिल्ली: साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। लेकिन इस साल चंद्र ग्रहण होने के कारण एक दिन पहले देव दीपावली मनाई जाएगी। इसलिए आज हम आपको चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम बातें बताने वाले है।

चंद्र ग्रहण 2022 का समय

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर की शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे लग जाएगा। चुंकि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्‍या करें न करें

1 चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. मंदिर या घर के मंदिर के पट भी इस दौरान पट बंद किए जाते हैं।

2 सूतक काल के दौरान कुछ खाएं-पिएं नहीं। पके हुए भोजन, दूध, दही आदि में तुलसी के पत्‍ते डाल दें। ताकि चंद्र ग्रहण का नकारात्‍मक असर भोजन पर न पड़ें.

3 चंद्र ग्रहण के बाद स्‍नान-दान जरूर करें।

Leave a comment