भारत के इस शहर में दिखेगा सबसे पहले चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर के ग्रहण का समय

भारत के इस शहर में दिखेगा सबसे पहले चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर के ग्रहण का समय

नई दिल्ली: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण की घटना को अशुभ माना गया है। वहीं इस दौरान  किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण का प्रभाव जीव-जन्तुओं से लेकर मानव जाति पर भी पड़ता है। 8 नवंबर 2022 मंगलवार के दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण किसी भी माह के पूर्णिमा तिथि के दिन ही लगता है।इस क्रम में आज हम आपको बताने वाले है कि देश में सबसे पहले चंद्र ग्रहण किस शहर में दिखेगा।

बता दें कि सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्वी प्रदेश अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर शहर में दिखाई देगा। दरअसल, भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्व दिशा के शहरों में चंद्रोदय के साथ ही दिखाई देने लगेगा। यह  चंद्र ग्रहण चूंकि पूर्ण चंद्र ग्रहण है इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य होगा और 9घंटे पहले ही लग जाएगा।

भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण का समय

नवंबर में लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण 8 तारीख को शाम करीब साढ़े पांच से शुरू होकर शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।भारत के अलावा यह उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

भारत के शहरों में चंद्र ग्रहण की शुरूआत का समय

दिल्ली 5.28 PM ,नोएडा 5.30 PM ,अमृतसर 5.32 PM  ,लखनऊ 5.16 PM ,भोपाल 5.36 PM  ,लुधियाना 5.34 PM, जयपुर 5.37 PM , शिमला  5.20 PM ,मुंबई   6.01 PM ,कोलकाता 4.52 PM ,रायपुर 5.21PM ,पटना  5.00 PM, इंदौर 5.43 PM 

Leave a comment