Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG Price Today: 200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, दिल्ली से कोलकाता तक नए रेट जारी

LPG Price Today: 200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, दिल्ली से कोलकाता तक नए रेट जारी

LPG Price Today: अगस्त महीने के पहले दिन देश की जनता के साथ-साथ व्यपारियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 202 और कोलकाता में 209 रूपये सस्ता हो गया है। जिससे कारोबारी को बड़ी राहत मिली है। हालांकि,  14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले जुलाई के महीने में भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये से अधिक की कटौती कर कारोबारियों को बड़ी राहत दी थी। उस समय दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये और कोलकाता में 3,255.50 रुपये से कम होकर 3,081.50 रुपये हो गई थी। अब 1 अगस्त 2026 से एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं, जिससे लगातार दूसरे महीने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today: 31 जुलाई को सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता? खरीदने से पहले यहां चेक करें ताजा रेट

Gold-Silver Rate: आज 31 जुलाई शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार, बीते दिन गुरुवार को कीमती धातुओं के दामों में तेजी देखी गई। ये स्थिति आज भी बनी हुई है। आज 24 कैरेट सोना करीब ₹1,44,950 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि चांदी 2,24,844 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

Gold Price Today: अगस्त के पहले दिन महंगा हुआ सोना, 24 और 22 कैरेट के बढ़े दाम, जानें चांदी का भाव

Gold-Silver Prices Today: महीने के पहले दिन यानी एक अगस्त को बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज सोने-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast