Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 1 August 2026: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 1 August 2026: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 1 August 2026: उत्तर भारत आज मौसम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन्हीं राज्यों में भारी बारिश के दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

दिल्ली और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में 1 अगस्त को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में देर शाम तक तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है, इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मोरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

1 अगस्त को पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और ऋषिकेश समेत कई जिलों में बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, रियासी, रामबन, कठुआ, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा और पुलवामा में भी भारी बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों और यात्रियों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जर्मन राजदूत का बड़ा बयान...भारत बनेगा ऊर्जा निर्यातक देश, जर्मनी खरीदेगा भारत से ग्रीन हाइड्रोजन

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि जर्मनी आने वाले वर्षों में भारत से हरित हाइड्रोजन का आयात करेगा और भारत ऊर्जा निर्यातक के रूप में उभर सकता है।

Kulgam Attack: कुलगामा में आतंकियों का कायराना हमला, दो प्रवासी मजदूरों की मौत

Kulgam Attack: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हमला करते हुए ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों को गोली मार दी। हमले में 1 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस आतंकी हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast