Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में बन गई बात, MVA गठबंधन में हुआ सीट शेयरिंग का ऐलान

Lok Sabha Election 2024:  महाराष्ट्र में बन गई बात, MVA गठबंधन में हुआ सीट शेयरिंग का ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं। इसी के मद्देनजर अब माहराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने अपने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत 21 सीटें शिवसेना के उद्धव गुट को, 10 सीटें एनसीपी को और 17 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। मुंबई में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीनों दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, 'सीटों पर लड़ने की इच्छा सभी की है। इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है। जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह भी रखें कि हमारी लड़ाई महत्वपूर्ण है।'

केंद्र पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, 'कल प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में आए थे, एक तो कल सूर्यग्रहण था, अमावस भी थी और पीएम मोदी की सभा भी थी। प्रधानमंत्री अगर एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो ये अच्छी बात नहीं होगी। अगर हम उनकी आलोचना कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि हम देश के प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर रहे हैं बल्कि हम 'भ्रष्ट जनता पार्टी' यानी भाजपा के एक नेता की आलोचना कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, 'वह सिद्धातों पर आधारित नेतृत्व नहीं दे पाए हैं। वह बाहर आकर कह रहे हैं कि हम नकली सेना हैं। उन्होंने लोगों पर छापे मारे और चुनावी बांड में पैसे लिए। भ्रष्ट जनता पार्टी और उनके साथ वसूली सेना है। उन्होंने एक वॉशिंग मशीन खोली है। उनके साथ दाग अच्छे हैं वाला वॉशिंग पाउडर हैं।'

हमें तानाशाही से लड़ना होगा

 तो वहीं कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, 'कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। हमें तानाशाही से लड़ना होगा। गठबंधन के लिए सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में बैठाया गया। हमने सीट शेयरिंग की समस्या खत्म कर दी है। हमारे कार्यकर्ताओं को भी बीजेपी को हराने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'वे हमारे गठबंधन को मुस्लिम लीग बता रहे हैं, वह डरे हुए है। वोट ट्रांसफर होगा। हमारे साथ असली एनसीपी और असली शिवसेना है। लोग हमारे लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वे मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं। लोग मोदी को वोट क्यों देंगे?'

Leave a comment