Lok Sabha Election 2024: ‘60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया’ गुजरात में बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: ‘60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया’  गुजरात में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Gujarat: गुजरात के आणंद के शास्त्री मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 साल में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था।

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में भाजपा सरकार ने शत-प्रतिशत टॉयलेट बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई, यानी कि 20% से भी कम घरों में। 10 साल में ही नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या आज 14 करोड़ हो गई है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंचा है।

10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले।

देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती ने, चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।

Leave a comment