शव को दफनाने आए थे लोग खुद हो गए दफन, रूह कंपा देगा मामला

शव को दफनाने आए थे लोग खुद हो गए दफन, रूह कंपा देगा मामला

China Viral Video: पूरी दुनिया में किसी इंसान की मौत होने पर उसके दाह संस्कार की परंपरा है। जहां हिंदू धर्म में शव का दाह संस्कार किया जाता है तो वहीं मुस्लिम और ईसाइयों में शव को दफनाया जाता है। चीन में भी इसी का पालन होता है। लेकिन कहा जाता है कि ज्यादातर चीनी किसी धर्म को नहीं मानते हैं लेकिन वो मृतकों को दफनाते हैं। ऐसे में चीन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा जहां शव को दफनाने आए लोग खुद दफन हो गए।

कई लोग मलबे में धंसे

दरअसल, वीडियो में सामने आया है कि एक शव के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी चल रही है। शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में लाया गया है वहीं एक बड़े से ताबूत को कब्र खोदकर उसमें बनी दीवार में दफन किया जा रहा है। 4-5 लोग इस काम को कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग एक बड़े प्लास्टिक से उस दीवार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान कब्र की ऊपरी हिस्से की दीवार जो कि मलबा निकलने के वजह से बनी थी वो धंस जाती है। जिससे कई लोग इस मलबे में धंस जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये डरावना नजारा है

इसको Crazy Clips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इस वीडियो पर 10मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। तो दूसरी तरफ 33हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स इस पर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि ‘क्या वो चारों लोग जिंदा हैं, जो खुद दफन हो गए थे’, तो कोई ये भी कह रहा है कि ‘ये बेतुके रिवाज हमेशा से ही लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।’तो वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ये डरावना नजारा है’, तो एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘ऐसा भयानक फ्यूनरल मैंने आजतक नहीं देखा था।’

Leave a comment