Nepal Flood Crisis: नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। अभी हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग लापता हो चुके हैं और आम जनजीवन तबाह हो चुका है।
भारत समेत कई देशों के पर्यटक अभी नेपाल में फंसे हुए हैं। कई लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 3 शव बरामद हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि ये शव नेपाल में आई बाढ़ में बहकर यहां तक आए हैं।
गंडक नदी से 3 शव बरामद
अधिकारियों का कहना है कि शवों को बैराज पियर नंबर 3 से बरामद किया गया है। इन शवों की पहचान की जा रही है। कुशीनगर के खड्डा इलाके में ये शव मिले हैं। खड्डा के एसएचओ संदीप सिंह ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम ने इव शवों को बहते हुए देखा और बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। प्रशासन का मानना है कि इन शवों के बारे में नेपाल के जिलों को जानकारी दी गई है, ताकी पहचान हो सके। इनकी तत्काल पहचान नहीं पाई है। यही नहीं गंडक नदी में शवों के अलावा कई अन्य सामान भी बहकर भारत आए हैं।
एक परिवार के 42 लोग लापता
हैरान करने वाली बात ये है कि एक ऐसा भी परिवार है, जिसके कुल 40 लोग बाढ़ में लापता है। परिवार से जुड़े शख्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे परिवार के 40 लोगों का पता नहीं चल रहा है। शख्स ने बताया कति हमारा परिवार धुंगे बाजार का रहने वाला है, जो बाढ़ में पूरी तरह बह गया है। इन लोगों से किसी तरह संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब तक नेपाल में कुल 626 लोगों की जान चली गई है। इसके 2000 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
Also read: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स