Delhi Dry Free Day On Holi:होली से पहले शराब के शौकिन लोगों के लिए खुशखबरी आ गई है। अब दिल्ली में होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर कर दिया है। ऐसे में 4मार्च यानी होली के दिन भी दिल्ली में शराब की दुकान खुली रहेगी।
दरअसल, दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की लिस्ट को लेकर एक नया आदेश पारित किया है। इस आदेश के तहत होली को ड्राई डे लिस्ट से बाहर किया गया है। जिसका मतलब है कि शराब के शौकिन लोग 4मार्च को लुफ्त उठा सकेंगे।
अब पांच दिन बंद रहेगी शराब की दुकान
दिल्ली सरकार के ए्क्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से जारी चिट्ठी के अनुसार अब दिल्ली में पांच दिन ड्राई डे यानी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। अब दिल्ली में गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्री, ईद-उल-फितर, रामनवमी और महावीर जयंती के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार की ओर से जारी नई ड्राई डे लिस्ट 31मार्च 2026तक के लिए है। इसके बाद 31मार्च के बाद शुरू होने वाले अगले वित्तिय वर्ष की दूसरी ड्राई डे लिस्ट आएगी।
होली के दिन बंद रहती है शराब की दुकान
बता दें कि आमतौर पर होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहती है। कई राज्यों में होली को ड्राई डे घोषित किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कानून-व्यवस्था बनी रही है। शराब पीकर किसी भी तरह का हुड़दंग कोई न कर सके। पुलिस की तरफ से भी होली के दिन सख्ती बरती जाती है। खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सुरक्षा चौकस रहती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में होली के दिन सख्ती बरती जाती है।